Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (vidhan sabha election 5 states) चार राज्यों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्‍तीसगढ़ में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस तेलंगाना में आगे है.

सुबह वोटों की ग‍िनती से पहले कांग्रेस ने द‍िल्‍ली से लेकर भोपाल तक जमकर पटाखे फोड़े और जश्‍न मनाया लेक‍िन रुझानों का ट्रेंड पार्टी के ल‍िए उल्‍टे पड़े.

तीन राज्‍यों में भाजपा की बढ़त के बाद अब पार्टी ने जश्‍न की तैयारी शुरू कर दी है.

सूत्रों के मुताब‍िक, शाम 5 बजे से भाजपा मुख्यालय में जश्‍न शुरू होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6.30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे. बताया जा रहा है क‍ि यहां पहुंचकर पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे.

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग चल रही है। शुरुआती रुझान में BJP बहुमत के पार है। BJP 157 और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है। 3 सीट पर अन्य आगे हैं। जिन सीटों के रुझान आए हैं, उनमें से 41 सीटों पर बढ़त का अंतर 1 हजार से भी कम है। बहुमत के लिए 116 सीट चाहिए।

रुझान में भाजपा को बढ़त के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है।’ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘मुझे मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है कि लोग अपना भविष्य सुरक्षित रखेंगे।’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ‘परिणाम आना शुरू हो गए हैं, मैं मानता हूं कि भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीट जीतकर मध्य प्रदेश में इतिहास बनाएगी।’

राजस्थान

राजस्थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी होने की संभावना दिख रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 103 और कांग्रेस 74 सीटों पर आगे है, वहीं 20 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं। आमेर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी पीछे चल रहे हैं। शुरू में पिछड़ने के बाद सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा ने बढ़त बना ली है।

सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। वहीं विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। चौथे चरण के वोटिंग के बाद भाजपा सत्ता में वापसी करती दिख रही है। भाजपा 50 सीटों और कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है। वहीं सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं।

प्रदेश में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होने के बाद शुरुआती रुझान कांग्रेस की ओर थे, लेकिन फिर स्थिति बदलने लगी। पहले राउंड के बाद भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी, लेकिन फिर सीएम सहित कई मंत्री एक-एक कर पीछे होते चले गए। फिलहाल कांग्रेस अब काफी पीछे दिखाई देने लगी है।

तेलंगाना

तेलंगाना के 119 विधानसभा सीटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रूझानों में कांग्रेस 66, सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (BRS) 39, भाजपा 11 और AIMIM 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव को कामारेड्‌डी सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्‌डी ने पछाड़ दिया है। रेड्‌डी करीब 2 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

हालांकि के चंद्रशेखर राव (KCR) अपनी परंपरागत सीट गजवेल से आगे चल रहे हैं। हैदराबाद के जुबली हिल्स से कांग्रेस कैंडिडेट और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन पीछे चल रहे हैं। गोसमहल से भाजपा के हिन्दू चेहरे टी राजा सिंह 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन ओवैसी चंद्रयानगुट्‌टा सीट से आगे चल रहे हैं।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1