Prabhat Times

जालंधर। इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिन्द्र घुम्मन की मौत के मामले में अमृतसर पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया गया है। अमृतसर पुलिस द्वारा फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के अधीन लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा एफआईआर में फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के आर्थोपैडिक सर्जन डाक्टर तपिश शुक्ला, कंसलटेंट एनाथिसिया डाक्टर अलका तिवाड़ी, एनथिसिया डिपार्टमेंट की हेड डाक्टर राजेन्द्र कौर तथा कार्डोयलॉजडी विभाग के कंसल्टेंट डाक्टर अरूण कुमार चोपड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गौर है कि 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान वरिंद्र की मौत हो गई थी। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि ऑपरेशन के बाद शव की स्थिति संदिग्ध थी। सिर से कंधे तक शरीर का रंग काला-नीला पड़ गया था, जिस पर सवाल उठाए गए थे।

इसके पश्चात जिला अमृतसर प्रशासन द्वारा स्पैशलिस्ट डाक्टरों पर आधारित एसआईटी बनाई गई। बीते माह एसआईटी में अपनी रिपोर्ट सबमिट की। जिसमें स्पष्ट लिखा गया कि वरि्नद्र घुम्मन की मौत अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डाक्टरों की लापरवाही से हुई है। ऑपरेशन के दौरान कोई भी प्रोटोकॉल फोलो नहीं किए गए।

रिपोर्ट के आधार पर आज कमिश्नरेट अमृतसर पुलिस ने अस्पताल के 4 बडे डाक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel