Prabhat Times

जालंधर। महानगर जालंधर क्राईम की राजधानी बनता जा रहा है। जालंधर के मशहूर वरदान आईवीएफ सैंटर के डाक्टर वरीश के घर के बाहर आज रात फायरिंग हुई है।

बताया जा रहा है कि हेल्मेटर पहने बाईक सवार युवक ने 2-3 गोलियां चलाई और फरार हो गया। पिछले 24 घण्टे में घर के बाहर की ये दूसरी वारदात है। पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के पॉश एरिया मोता सिंह नगर में स्थित वरदान आईवीएफ सैंटर में ही अस्पताल के साथ साथ डाक्टर वरीश का निवास है।

पता चला है कि आज रात लगभग 10 बजे वरदान आईवीएफ सैंटर के बाहर फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद पॉश एरिया मोता सिंह नगर मे दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों के मुताबिक बाईक सवार हैल्मेट पहने शूटर ने 2-3 गोलियां चलाई और फरार हो गया। घटनास्थल व आसपास की सीसीटीवी फुटेज चैक करवाई जा रही हैं।

डीसीपी के मुताबिक अस्पताल के डाक्टर को इससे पहले कोई फिरौती की कॉल या मैसेज नहीं मिला। पुलिस द्वारा मामला ट्रेस किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले बीते 24 घण्टे के बीच ही संतोखपुरा में डाक्टर यशपाल के घर के बाहर लगभग 10 गोलियां चली।

फिलहाल इस मामले में भी पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियो का दावा है कि मामला जल्द ट्रेस करेंगे।

 

——————————————-

ये भी पढ़ें

जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला

मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च

फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट

पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां

कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel