Prabhat Times

जालंधर के वरदान अस्पताल पर गोलियां चलाते हुए युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद। - Dainik Bhaskar

जालंधर। महानगर जालंधर में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों की गाज पुलिस अधिकारियों पर गिरी है।

जालंधर के मोता सिंह नगर में वरदान आईवीएफ अस्पताल पर बीती रात हुई फायरिंग मामले में एसीपी माडल टाऊन और थाना नम्बर 6 के एस.एच.ओ. को सस्पेंड कर दिया गया है

बता दें कि बीती रात मोता सिंह नगर में वरदान आईवीएफ सैंटर के डाक्टर वरीश के घर के बाहर फायरिंग की वारदात हुई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ है कि बाईक सवार युवक अस्पताल के निकट रूकता है और फिर घर के बाहर आकर एक साथ 4 फायर करता है।

बदमाश द्वारा हैल्मेट पहना हुआ है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार द्वारा एसीपी माडल टाऊन परमिंदर मंड तथा थाना नम्बर 6 के एसएचओ रविन्द्र को सस्पेंड कर दिया गया है।

——————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel