Prabhat Times
जालंधर। देश के गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह जी की मोगा, पंजाब में प्रस्तावित “बदलाव रैली” को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित तनेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर कैंट क्षेत्र से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक मोगा पहुंचकर इस ऐतिहासिक बदलाव रैली में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि जालंधर कैंट के लोगों में भी इस रैली को लेकर काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने के लिए तैयार हैं।
अमित तनेजा ने कहा कि श्री अमित शाह जी का पंजाब दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश देगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब भ्रष्टाचार, नशे और अव्यवस्था से मुक्ति चाहती है और प्रदेश में विकास, सुशासन तथा मजबूत नेतृत्व की अपेक्षा रखती है।
भाजपा का संकल्प है कि पंजाब को फिर से विकास और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि मोगा की यह बदलाव रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि पंजाब के भविष्य के लिए एक मजबूत जनआंदोलन का रूप ले रही है।
इस रैली के माध्यम से पंजाब के लोगों की आवाज को मजबूत मंच मिलेगा और प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश जाएगा।
अमित तनेजा ने कहा कि जालंधर कैंट से बड़ी संख्या में बसों और अन्य साधनों के माध्यम से कार्यकर्ता मोगा पहुंचेंगे।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाएं।
उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब की जनता परिवर्तन के इस संदेश को स्वीकार करेगी और आने वाले समय में प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन का नया अध्याय लिखा जाएगा।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










