Prabhat Times
जालंधर। गीता मंदिर, (Geeta Mandir) आदर्श नगर, जालंधर कमेटी का प्रधान पद मिलने के बाद समीर मरवाहा गोल्डी को आज उपकार दशहरा कमेटी (Upkar Dusshera Committee) के प्रधान पद की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। गीता मंदिर आदर्श नगर में हुी उपकार दशहरा कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया।
बता दें कि प्रसिद्ध समाज सेवक विजय मरवाहा के मृत्यु के बाद बीते सप्ताह उनके बेटे समीर मरवाहा गोल्डी को गीता मंदिर, आदर्श नगर का प्रधान बनाया गया। इसके पश्चात आज उपकार दशहरा कमेटी के प्रधान पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
उपकार दशहरा कमेटी की बैठक आज गीता मंदिर आदर्श नगर में हुई। जिसमें कमेटी के चीफ आर्गेनाईज़र एडवोकेट ब्रजेश चोपड़ा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, डिंपी सचदेवा, अश्वनी बाटा, शैट्टी गोराया, संजीव मिंटू, जतिन्द्र मेहंदीरत्ता (काली), राजन गुप्ता, आदिल मरवाहा, पकंज सलूजा, हरविन्द्र भाटिया, सुरिन्द्र सोनिक, सुरेश सेठी कमेटी के अन्य पदाधिकारी व सदस्य पहुंचे।
बैठक में बताया गया कि कमेटी के प्रधान अर्जुन दास अरोड़ा का बीते साल देहांत हो गया था। आज हुई बैठक में चेतन छिब्बड़ और नरेंद्र वर्मा द्वारा प्रधान पद के लिए समीर मरवाहा गोल्डी का नाम प्रोपोज़ किया गया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा समीर मरवाहा गोल्डी के नाम पर सहमती जताई गई। प्रधान पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर समीर मरवाहा गोल्डी ने कमेटी का धन्यवाद किया। समीर मरवाहा ने कहा कि कमेटी ने जो विश्वास उनमें दिखाया है उस पर खरा उतरने के लिए वे दिन रात काम करेंगे। इस मौके पर सभी ने समीर मरवाहा गोल्डी को बधाई दी।
इस अवसर पर राजेन्द्र गुप्ता लाड्डी, नरेंद्र वर्मा, राज कुमार कक्कड़, सुनील मल्हौत्रा विजय शर्मा, शैट्टी गोराया, दविन्द्र भारद्वाज, सोनू परमार, अभि कपूर, कुलविन्द्र सिंह, हरजिन्द्र सिंह लाड्डा, मीनू शर्मा, रिक्की सल्गौत्रा, करण वर्मा, बावा मरवाहा, हरप्रीत सिंह नीटा, मनदीप सिंह राजा, धीरज पाहवा, संजीव कुमार, जतिन्द्र कुमार, राजन गुप्ता, गगन अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, हरीश कुमार, प्रदीप वर्मा, रमन सैनी, सुरिन्द्र सैनी, रमेशदास, रमेश शर्मा, नितिन खरबंदा, राजेश कुमार, बृज गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता लाड्डी, नरेश कुमार, राज कुमार कक्कड़, सुनील मेंहदीरत्ता, गोल्डी भाटिया, दिव्यम खन्ना, राहुल खन्ना, विनोद शर्मा, गौरव छिब्बड़, चेतन, शुभी, दीपक लूथरा, ललित, छिब्बड़, सलिल घई, हिमांशू छिब्बड़, आशु मल्हौत्रा, निशांत तनेजा, ध्रुवजीत सिंह, मास्टर धर्मपाल, संदीप, मनीष भट्ट, राजन घई, भोला मल्हौत्रा, राजेन्द्र शर्मा, कुमुद शर्मा, राजेश अरोड़ा भी उपस्थित थे। 
ये भी पढ़ें
- इन जूस को पीने से मिलता है पेट की समस्याओं से छुटकारा
- बॉलीवुड में शोक की लहर!,फिल्म फुकरे के ‘गुंडे बॉबी’ का निधन
- बुरे फंसे Bollywood के ये अभिनेता, FIR दर्ज
- पंजाब पुलिस में 44 DSP का तबादला
- Corona Vaccination के बाद हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट
- आज ही के दिन लगा था Cricket इतिहास का पहला Sixer
- Spa Center की आड़ में जालंधर में चल रहा है ये ‘गंदा धंधा’!
- शिअद के ये नेता कर रहे हैं जालंधर केंद्रीय विस क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी
- पंजाब जीतने के लिए शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने बनाया ये मास्टर प्लान
