Prabhat Times
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से काफी शॉकिंग खबर आ रही है. दरअसल एक्ट्रेस संचिता उगाले ने सुसाइड कर ली है. वे 30 साल की थीं.
संचिता मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में स्थित अचोले पुलिस स्टेशन कि ज्यूरिडिक्शन में रहती थीं.
घटना कल शाम 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. वहीं एक्ट्रेस संचिता उगाले के अचानक निधन की दुखद खबर से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है.
साड़ी से फांसी लगाकर दी जान
पुलिस ने बताया की अभिनेत्री अपनी माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी.
जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर यह अकेली थी. पुलिस ने ये भी बताया कि संचिता ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है.
पुलिस ने आगे बताया कि महिला के पास से किसी भी तरह का नोट नही मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विक्की कौशल की छावा में किया था काम
संचिता टेलीविज़न दर्शकों के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा थीं और उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे पॉपुलर शो से पहचान बनाई थी.
वह ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से भी जुड़ी थीं, जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी मौजूदगी को और मज़बूत किया था.
टेलीविज़न के अलावा, संचिता फ़िल्मों में भी नज़र आईं. वह विक्की कौशल स्टारर फ़िल्म ‘छावा’ का हिस्सा थीं, जिसमें उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था.
उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ शो में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने सुकून का किरदार निभाया था.
—————————————————————————-


————————————–








