औरंगाबाद (ब्यूरो): महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटरी पर सोए प्रवासी मजदूरों पर से ट्रेन गुजरने के चलते उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सभी रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। यह हादसा औरंगाबाद जालना रेलवे लाइन पर हुआ। करमाड पुलिस मौके पर है। यह घटना औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 5.15 बजे हुई। फ्लाईओवर के पास पटरियों पर सो रहे 17 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह सभी प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश के थे और ट्रेन पकड़ने के लिए भुसावल की ओर जा रहे थे। सभी मजदूर जलगांव में आयरन फॉट्री में काम करते थे। गुरुवार को भी औरंगाबाद से मध्य प्रदेश की ट्रेन चली थी। मजदूर 35-36 km चलने के बाद पटरी पर बदनपुर और करमड के बीच सो गए।सभी मध्य प्रदेश स्थित शहडोल के निवासी हैं। इस घटना पर साउथ सेंट्रल रेलवे के पीआरओ ने कहा कि ये माल गाड़ी की खाली रेक थीं। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच रही है। इस दुर्घटना में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सभी एक निजी कंपनी में काम करते थे. बताया गया कि दिन भर सफर करने के बाद वे रात में आराम करने के लिए ट्रैक पर सो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना एक मालगाड़ी के गुजरने के बाद हुई।औरंगाबाद की एसपी मोक्षदा पाटिल ने बताया कि सभी लोग जालना की एक कंपनी में काम करते थे और भुसावल जाकर ट्रेन पकड़ने वाले थे। सभी लोग 45 किलोमीटर का सफर तय कर चुके थे और  मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। एसपी ने बताया कि मृतकों में महिला और बच्चों शामिल नहीं हैं। यह घटना शुक्रवार तड़के करीब 5:15 बजे की घटना हुई। भुसावल से स्पेशल ट्रेन के जरिए मध्य प्रदेश लौटने की प्लानिंग थी।