Prabhat Times
जालंधर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन के पंजाब दौरे को लेगर भाजपा नेता और वर्करों में खासा उत्साह है। भाजपा द्वारा नितिन नबीन के स्वागत के लिए मीटिंगो का दौर जारी है।
भाजपा मॉडल टाउन मंडल प्रधान राजन मल्हन की अध्यक्षता में विशेष मीटिंग भाजपा नेता विक्रांत मदान जी के राजा गार्डन निवास पर आयोजित की गई।
इस मीटिंग में भाजपा के सीनियर नेता सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर बराड़, अमरजीत सिंह अमरी, मंजीत सिंह टीटू और अन्य गणमान्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
मीटिंग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के कल 20 जून को जालंधर आगमन पर उनके स्वागत के आयोजन एवं तैयारियों के सम्बन्ध में रखी गई।
इस मीटिंग में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
मीटिंग में पहुंचे सभी सीनियर नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं का मंडल प्रधान राजन मल्हन द्वारा दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया गया और साथ ही सभी को कल श्री राम चौंक में शाम 7 बजे श्री नितिन नबीन जी के स्वागत के लिए पहुँचने का निमंत्रण भी दिया
—————————————————————————-


————————————–








