Prabhat Times
Amritsar अमृतसर। (thailand ladies thai massage truth police raid) पंजाब के अमृतसर में मंगलवार रात थाईलैंड की 2 लड़कियों ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
गिरकर एक लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
दोनों लड़कियां होटल की चौथी मंजिल पर बने स्पा सेंटर में काम करती हैं। पुलिस की रेड होती देख दोनों ने डर की वजह से छलांग लगा दी।
पुलिस को देखकर भागने लगीं
दरअसल, मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के नजदीक बने द होटल रॉयल शेल्टल की चौथी मंजिल पर चल रहे स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा है।
रात करीब 9 बजे पुलिस की टीम होटल में पहुंची। पुलिस टीम को देखकर दोनों विदेशी लड़कियों ने भागने की कोशिश की।
जब वह भाग नहीं पाई तो उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
नीचे गिरकर एक लड़की की कमर टूट गई और दूसरी घायल हो गई।
दोनों को तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सीपी रंजीत सिंह ढिल्लों व डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर को इसकी जानकारी दी।
CCTV फुटेज गायब की
घटना के बाद पुलिस ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
हर कोई बात को टालने का प्रयास करता रहा।
इस पूरी घटना के बाद आनन फानन में होटल में लगे सीसीटीवी गायब हो गए। न ही होटल स्टाफ और न ही पुलिस सीसीटीवी के बारे में बोलने को तैयार है।
युवतियों ने पहचान बताने से इनकार किया
अस्पताल में भर्ती युवतियों से जब मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने खुद की पहचान बताने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ बात नहीं करना चाहतीं।
——————————————————–
धमाकेदार जीत के पश्चात जश्न – विधायक रमन अरोड़ा ने बजाया ढोल, नाचे गाए सभी आप नेता और वर्कर, देखें वीडियो
———————————————————————
खबरें ये भी हैं…
- हरियावल लहर तेज करने के लिए सीएम मान ने किसानों से की ये अपील
- शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का ऐलान! इन तारीख को होंगे खेल विंग के ट्रायल, चुने गए खिलाड़ियों को मुफ्त मिलेंगी ये सुविधाएं
- ‘अदृष्यम’ सीरीज़ फेम मशहूर एक्ट्रेस Divyanka Tripathi के साथ ईटली में हुआ ये बड़ा कांड
- ब्रिटिश सांसद Shivani Raja ने हाथ में श्रीमद्भगवत गीता लेकर ली सांसद पद की शपथ
- CM मान ने जालंधर वेस्ट के मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए दिया धन्यवाद
- हाईकोर्ट का बड़ा आदेश! इतने दिन में खोला जाए शंभू बार्डर
- कनाडा में वर्क परमिट नियम में बड़ा बदलाव! भारतीय छात्रों पर होगा ये असर
————————————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें