Prabhat Times
चंडीगढ़। (textile park will not be set up in matte wara ludhiana) लुधियाना के मत्तेवाड़ा जंगलों में टैक्स्टाइल फैक्ट्री का प्रोजेक्ट रद्द कर दिया गया है। कल इसके विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ।
जिसके बाद सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ में संघर्ष की अगुआई कर रही पब्लिक एक्शन कमेटी से मीटिंग की।
इसमें सीएम मान ने प्रोजेक्ट को रद्द करने के लिए कह दिया है। यह प्रोजेक्ट पिछली कांग्रेस सरकार के समय में बना था।
लोगों का आरोप है कि मत्तेवाड़ा के जंगलों में सरकार कैमिकल फैक्ट्री लगा रही है। जिसके लिए जंगल को उजाड़ा जाएगा।
वहीं नजदीक से गुजरती सतलुज दरिया में भी कैमिकल का पानी छोड़ा जाएगा। जिसके बाद जंगल, पानी और जंगली जीव-जंतुओं को बचाने के लिए लोग प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शन सभी दल हुए शामिल

कल मत्तेवाड़ा में पब्लिक एक्शन कमेटी की अगुआई में प्रदर्शन किया गया। उनका कहना है कि लुधियाना प्रदूषित शहर है। मत्तेवाड़ा के जंगल लुधियाना के लिए फेफड़े से कम नहीं।
इसलिए इस प्रोजेक्ट के लिए जंगल नहीं उजाड़ा जाना चाहिए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इसके अलावा पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अकाली विधायक मनप्रीत अयाली, शिअद अमृतसर के प्रधान और संगरूर के सांसद सिमरनजीत मान भी शामिल हुए। सभी ने मत्तेवाड़ा के जंगलों को उजाड़ने का विरोध किया।

सरकार की प्रदर्शन रोकने की कोशिश फेल हुई

सरकार मत्तेवाड़ा में प्रदर्शन को रोकने की कोशिश में थी। इसके लिए कुछ चुनिंदा लोगों से सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में मीटिंग की। उन लोगों ने बाहर आकर मान की तारीफ भी की लेकिन प्रदर्शन की अगुआई करने वाले लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए।

AAP पहले विरोध में, सरकार बनते ही पक्ष में

मत्तेवाड़ा पब्लिक एक्शन कमेटी ने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी मत्तेवाड़ा में फैक्ट्री के खिलाफ थी।
भगवंत मान के अलावा हरपाल चीमा और कुलतार संधवां ने इसका विरोध किया था। हालांकि सरकार बनी तो अब वही आम आदमी पार्टी केंद्र का प्रोजेक्ट बताकर यहां फैक्ट्री लगा रही है।

ये भी पढ़ें


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14