Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (temple priest himself on fire महानगर जालंधर के पॉश एरिया शहीद उधम सिंह नगर में स्थित एक मंदिर के पुजारी ने खुद को आग लगा ली।

पुजारी शिव दयाल को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। शिव दयाल की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि कमेटी द्वारा तनख्वाह न दिए जाने से परेशान होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पंडित के परिवार ने आरोप लगाया है कि मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा उनकी तनख्वाह नहीं दी जा रही थी।

जिससे परेशान होकर पंडित ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

मामले की जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई थी।

वहीं, इस मामले में पंडित ने कहा- मैं गांव गया था।

इस बारे में कमेटी को बताकर गया था। जब आया तो मुझे दोबारा जॉइन नहीं करने दिया गया।इसलिए मैंने ये कदम उठाया।

पुजारी शिव दयाल तिवारी की पत्नी रेनू पांडेय बताया कि मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा पुजारी को परेशान किया जा रहा था।

रेनू ने आरोप लगाया कि घर में एक रुपया भी नहीं है। घर में छोटा बच्चा है। मगर मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा तनख्वाह नहीं दी जा रही है।

घर का खर्च चलाना मुश्किल हुआ पड़ा हो गया। मेरे पति की उम्र करीब 30 साल है।

रेनू ने कहा कि आज सुबह पुजारी घर से नहाकर निकल आए थे।

जिसके बाद फोन भी उठाना बंद कर दिया था। बाद में सारे घटनाक्रम के बारे में पता चला।

रेनू ने आरोप लगाया है कि पंडित जी को कमेटी द्वारा बाहर पूजा करने और झाड़ा करने से मना किया गया है, तो वह नहीं करते।

मगर उसके हिसाब से तनख्वाह तो देनी पड़ेगी। मगर वह तनख्वाह भी नहीं दे रहे थे। पीड़िता ने कहा- हम किराए पर रह रहे थे, अगर किराया नहीं भरेंगे तो घर से निकाल दिए जाएंगे।

————————————————————-

सोना वालिया का “कौर सिंह दा मान” धार्मिक गीत रिलीज़, देखें वीडियो

—————————————————

ये भी पढ़ें – 

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1