Prabhat Times

जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा शिक्षक दिवस बड़े उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

यह विशेष आयोजन शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और समाज निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन से हुआ जिसमें शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

समारोह का प्रमुख आकर्षण 94.3 माय एफएम की प्रसिद्ध आर.जे. रीत के साथ आयोजित इंटरैक्टिव सत्र रहा।

अपने जीवंत अंदाज़, रोचक गतिविधियों और मनोरंजक संवादों से उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को खूब आनंदित किया।

शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह के साथ विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम को और अधिक यादगार बनाते हुए ‘अर्सा लाइव बैंड’ ने अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुति से समां बांध दिया। मधुर गीतों और ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह के अंतिम चरण में श्री ज़ुबिन के नेतृत्व में डीजे सेशन आयोजित किया गया, जहां शिक्षकों ने संगीत की धुनों पर जमकर आनंद लिया और उत्सव को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर डायरेक्टर एकेडमिक्स तथा एच.आर श्रीमती शैली बौरी ने सभी सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देकर उनके समर्पण व निष्ठा की सराहना की।

शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, मूल्यों और भविष्य का निर्माण भी करते हैं।

उनका योगदान समाज के विकास की आधारशिला है।” इस अवसर पर मैनेजमेंट के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के चेहरों पर खुशी, उत्साह और अपनत्व की झलक देखने को मिली। यह समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावपूर्ण अवसर बन गया।

——————————————————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel