Prabhat Times

चंडीगढ़। देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है. पिछले 11 दिनों में चौथी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं.

पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये की बढ़ोतरी होने से दिल्ली में इसकी कीमत प्रति लीटर 102.12 रुपये हो गया है.

\देश में पहली बार पेट्रोल की कीमत ने 100 रुपये का आंकड़ा पार किया है. जबकि डीजल की कीमत 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं,

इस तरह से अब डीजल 95.20 रुपये में मिलेगा. दिल्ली के अलावा अन्य मेट्रो सिटीज में पहले से ही पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार कर गई थी.

पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम में ₹2.60 पैसे और डीजल में ₹2.70 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। मोहाली में पेट्रोल का रेट सबसे ज्यादा ₹105.99 पहुंच गया है। इससे पहले 15 मई, 19 मई और 23 मई को भी दाम बढ़ाए गए थे।

चंडीगढ़ में पेट्रोल अब ₹101.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल ₹89.63 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पंजाब में पेट्रोल अब ₹105.44 और डीजल 95,38 हो गया है।

मध्य पूर्व में संकट शुरू होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 मई को पहली बार इजाफा किया गया था, तब दोनों ईंधनों की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई.

इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई. फिर शनिवार को तेल के दाम 87 पैसे बढ़ा दिए गए.

अब चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये से अधिक की वृद्धि कर दी गई है. इस तरह से 4 बार की बढ़ोतरी के बाद दाम में अब तक 7.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं.

 

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel