जालंधर। पंजाब भाजपा को नया प्रधान मिल गया है. भाजपा ने सिख चेहरे पर विश्वास जताया है।
बरनाला से पूर्व एमएलए केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है.
पंजाब भाजपा में पहली बार सिख नेता भाजपा के प्रधान होंगे। यहां ये बताने योग्य है कि केवल सिंह ढिल्लों कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी करीबी है।
2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यह फैसला लिया है। केवल ढिल्लों 4 साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब वह पंजाब में भाजपा का सिख चेहरा होंगे।
इससे पहले पार्टी ने सुनील जाखड़ को प्रधान बनाया था। हालांकि, वह लोकसभा चुनाव के बाद से ही इस्तीफा दे चुके थे, लेकिन भाजपा ने उसे मंजूर नहीं किया था।
केवल ढिल्लों को प्रधान बनाने की पैरवी पंजाब में चुनाव को लेकर कैंपेन कर रहे हरियाणा के CM नायब सैनी भी कर रहे थे। केवल ढिल्लों को पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है।
केवल ढिल्लों बोले- 2027 में पंजाब में कमल खिलेगा
केवल सिंह ढिल्लों को जब प्रधान घोषित किया गया, उस समय वह चंडगढ़ में गवर्नर हाउस पहुंचे हुए थे। बीजेपी के कुछ नेता आज केवल सिंह ढिल्लों की अगुआई में इलेक्शन कमीशन से मुलाकात के लिए गए थे। उसी समय बीजेपी की तरफ इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए।
इस मौके पर केवल ढिल्लों ने कहा कि उन्हें इस आदेश बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा- 2027 में पंजाब में कमल का फूल खिलेगा, भाजपा की सरकार बनेगी। सारी भारतीय जनता पार्टी इकट्ठी है। मिलकर बातचीत करेंगे। बेस्ट बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी है।
जब केवल ढिल्लों से पूछा कि CM भगवंत मान कह रहे हैं कि 2027 में बीजेपी एक-दो सीटों पर सिमट जाएगी। इस पर ढिल्लों ने कहा कि वह अपनी बात कर रहे हैं। पंजाब में बीजेपी में अपनी सरकार बना रही है।
प्रधान बनने के बाद केवल ढिल्लों क्या बोले…
सवाल: पंजाब भाजपा का प्रधान बनाए जाने की जानकारी आपको कब मिली?ढिल्लों: मुझे अपनी नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी। मैं सुबह से पार्टी के कामों में व्यस्त था। लाइव इंटरव्यू के दौरान जब नियुक्ति पत्र के बारे में पता चला तो मैंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।
सवाल: पंजाब की मौजूदा स्थिति को आप कैसे देखते हैं?ढिल्लों: पंजाब में इस समय गुंडा राज है। मौजूदा सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाई। पंजाब थका जरूर है, लेकिन टूटा नहीं है।
सवाल: पंजाब के विकास को लेकर आपका विजन क्या है?ढिल्लों: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जीडीपी 7.8% तक पहुंची है। जबकि, अमेरिका जैसे विकसित देश की 2.8% है। हमारा लक्ष्य पंजाब को विकास के मामले में 19वें स्थान से दोबारा पहले स्थान पर लाना है।
सवाल: पंजाब में भाईचारे और सांप्रदायिक माहौल को लेकर क्या कहेंगे?ढिल्लों: पंजाब गुरुओं, पीरों और पैगंबरों की धरती है। यहां हिंदू-सिखों के बीच हमेशा भाईचारा रहा है। हम इस सामाजिक एकता और सद्भाव को बनाए रखने का पूरा ध्यान रखेंगे।
सवाल: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का लक्ष्य क्या है?ढिल्लों: 2027 में पंजाब में कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री का यह बयान गलत साबित होगा कि भाजपा 1-2 सीटों तक सिमट जाएगी।
सवाल: क्या भाजपा किसी दल के साथ गठबंधन करेगी?ढिल्लों: मुझे अभी-अभी नई जिम्मेदारी मिली है। गठबंधन को लेकर पार्टी नेतृत्व और सभी साथियों से चर्चा के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
—————————————————————————-
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें