Prabhat Times
जालंधर। (Swarandeep Singh SSP Jalandhar Rural) जालंधर देहात के नए एस.एस.पी. स्वर्णदीप सिंह ने कहा है कि पब्लिक के सहयोग से अपराध नियंत्रण करना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
पब्लिक में पुलिस के प्रति विश्वास बनाने के साथ-साथ पंजाब सरकार द्वारा ड्रग, गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई जा रही ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी। एस.एस.पी. ने अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था कतई भंग नहीं होने दी जाएगी।
पंजाब पुलिस के वरिष्ठ पी.पी.एस. अधिकारी स्वर्णदीप सिंह ने आज जालंधर देहात में बतौर एस.एस.पी. ज्वाईन कर लिया। दोपहर के समय जालंधर देहात में बतौर एस.एस.पी. ज्वाइन करने वाले स्वर्णदीप सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जालंधर देहात के एस.पी. सर्वजीत सिंह बाहिया, डी.एस.पी. सर्वजीत सिंह राए, डी.एस.पी. बलकार सिंह, डी.एस.पी. रौशन लाल व अन्य अधिकारियों ने एस.एस.पी. स्वर्णदीप सिंह का स्वागत किया।
ज्वाईन करने के तुरंत बाद एस.एस.पी. स्वर्णदीप सिंह ने जालंधर देहात के अधिकारियों के साथ मुलाकात की।

ड्रग, गैंगस्टर, अवैध माईनिंग, अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी- एस.एस.पी. स्वर्णदीप

लगभग 21 साल बाद जालंधर में लौटे एस.एस.पी. स्वर्णदीप सिंह ने प्रभात टाइम्ज़ के साथ बातचीत में कहा कि पंजाब सरकार की ड्रग विरोधी मुहिम लगातार जारी रहेगी।
एस.एस.पी. ने कहा कि पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशानुसार ड्रग और गैंगस्टरवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर ही काम किया जाएगा।
एस.एस.पी. स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के स्पष्ट आदेश है कि ड्रग, गैंगस्टरवाद, अवैध खनन के मामलों में सख्ती बरती जाए। एरिया में कानून व्यवस्था भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

थाना स्तर पर ही होगी पब्लिक की सुनवाई

एस.एस.पी. स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि थाना स्तर पर ही पब्लिक की शिकायतों का निपटारा हो, ऐसी योजना पर काम किया जाएगा। आम पब्लिक की शिकायतों का निपटारा निर्धारित समय में करना यकीनी बनाया जाएगा।

अपराध नियंत्रण के लिए पब्लिक का सहयोग जरूरी

एस.एस.पी. ने कहा कि पब्लिक भी पुलिस की आंख होती है। अपराध नियंत्रण के लिए पब्लिक का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होने पब्लिक से अपील की है कि अपराधमुक्त प्रशासन देने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
एस.एस.पी. ने कहा कि पब्लिक और पुलिस में दोस्ताना संबंध बनाने के लिए थाना स्तर पर पब्लिक मीटिंग की जाएंगी।

स्वर्णदीप सिंह के लिए नया नहीं है जालंधर

पी.पी.एस. अधिकारी स्वर्णदीप सिंह के लिए जालंधर नया नहीं है। लगभग 21 साल पहले स्वर्णदीप सिंह जालंधर में ही बतौर थाना नम्बर 3 सहित कई थानों में बतौर एस.एच.ओ. सेवाएं दे चुके हैं।
इसके पश्चात डी.एस.पी, एस.पी. और फिर एस.एस.पी. पद पर लगातार अपराध नियंत्रण और पब्लिक इंट्रस्ट में सेवाएं दे रहे हैं। स्वर्णदीप सिंह इससे पहले गुरदासपुर, अमृतसर रूरल, फरीदकोट समेत कई महत्त्वपूर्ण जिलों में काम कर चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14