Prabhat Times
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रोज नए पहलु सामने आ रहे हैं। इस केस में सबकी नजर रिया चक्रवर्ती पर जमी हुई है। अब रिया चक्रवर्ती के कॉल डिटेल्स का भी खुलासा हो गया है।
इन कॉल डिटेल्स की मानें तो जब सुशांत 20 से 24 जनवरी 2020 के बीच अपनी बहन रानी से मिलने चंडीगढ़ गए थे तब रिया ने 5 दिनों में लगभग 25 कॉल्स किए थे।
सूत्रों के मुताबिक, सुशांत ने नवम्बर में बहन से मदद मांगने के लिए कॉल किया था और चंडीगढ़ जाने के लिए अपनी तीन बहनों के साथ टिकट भी बुक कर लिया था। हालांकि रिया चक्रवर्ती ने उन्हें ब्लैकमेल किया और उन्हें रुकने के लिए कहा।
फिर दिसम्बर में सुशांत ने नए नंबर से कॉल कर मदद की गुहार लगाई। सुशांत ने कहा कि रिया और उनका परिवार उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में भेजने की कोशिश कर रहा है। वो मेंटल हॉस्पिटल नहीं जाना चाहते हैं। वो मुंबई से सबकुछ ख़त्म करके हिमाचल में कहीं सेटल हो जाएंगे।
इसके बाद वो गाड़ी से चले गए। उन्होंने गाड़ी खुद चलाई क्योंकि गलत दवाईयां लेने की वजह से उन्हें क्लौस्ट्रोफोबिया की शिकायत हो रही थी। सुशांत खुद ड्राइव करके चंडीगढ़ पहुंचे और वहां 2 दिन रुके।
इतने में सिद्धार्थ पिठानी ने रिया को उनके आने के बारे में बता दिया, जिसके बाद रिया ने उन्हें वापस आने के लिए ब्लैकमेल किया और 3-4 दिनों में 25 बार कॉल की।

आखिरी दिनों में रिया से काफी घबराते थे!

उधर, सुशांत सिंह राजपूत केस को सुलझाने पहुंची बिहार पुलिस वापस पटना लौट आई हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान ये सामने आया कि अचानक घर के बढ़ते खर्चों से सुशांत सिंह राजपूत परेशान थे। रिया चक्रवर्ती के घर आने के बाद घर के खर्चे तेजी से बढ़ रहे थे।
बढ़ते खर्चों को लेकर कुछ महीने पहले सुशांत ने सिद्धार्थ पिठानी से पूछा था कि अचानक खर्चे बहुत बढ़ गए और बैंक बैलेंस तेजी से कम होता जा रहा है। उन्होंने सिद्धार्थ से इसे चेक करने और इसकी जानकारी उन्हें देने के लिए कहा था. सुशांत जानना चाहते थे कि आखिर खर्चे इतने कैसे बढ़ गए हैं।
सिद्धार्थ पिठानी ने सुशांत को बताया था कि घर के खर्चे का हर फैसला रिया ले रही है। इस पर सुशांत ने रिया से सिद्धार्थ के सामने बुलाकर पूछा था कि ऐसा क्यों हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ के सामने रिया ने सुशांत को कोई जवाब नहीं दिया।
वो उन्हें कमरे में लेकर गई और वहां उनसे बातचीत की। कमरे में क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं हुई है, लेकिन सुशांत ने बाहर आकर सिद्धार्थ से कहा था कि वो दोनों के मामले से दूर रहें।
सूत्रों के मुताबिक, रिया से आखिरी कुछ महीनो में सुशांत बहुत घबराता था। रिया जो फैसला लेती थी, उस पर कोई सवाल जवाब नहीं करता था। अगर कभी कुछ पूछता तो न जाने रिया अकेले में उसे क्या समझाती फिर सुशांत कोई टिप्पणी नहीं करता था। अब ये जांच का विषय है कि ये सुशांत का रिया के प्रति अटूट प्यार था या फिर कोई और वजह थी।

उलझी हुई है सुशांत की मौत की गुत्थी

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हो गई थी। उन्होंने अपने मुंबई वाली अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने बताया था कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे। हालांकि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी तक पता नहीं लग पाया है।
पहले सुशांत की मौत का कारण बॉलीवुड में नेपोटिज्म और ग्रुपिज्म को माना जा रहा था। लेकिन सुशांत के पिता के के सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले को अलग राह दे दी।