Prabhat Times
चंडीगढ़। कोरोना वायरस क्रूर रूप ले रहा है। पिछले कई दिनों से पंजाब में बडी रैलियां कर पंजाब में विधानसभा चुनावों की तैयारी का आगाज करने वाले शिअद सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir singh Badal) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुखबीर सिंह बादल ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
सुखबीर सिंह बादल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हडकंप की स्थिति बन गई है। क्योंकि सुखबीर बादल पिछले कई दिनों से लगातार बडी बड़ी रैलियों में हिस्सा ले रहे थे और दिन रात नेताओं, कार्यकर्ताओं के सम्पर्क थे।
इसकी जानकारी सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट करके दी है। सुखबीर बादल ने लिखा है कि उनकी सेहत ठीक है। लेकिन प्रोटोकॉल के मुताबिक वे खुद क्वारटाइन कर रहे हैं। बादल ने अपील की है कि उनके सम्पर्क में रहे सभी नियमों का पालन करें और टेस्ट करवाएं।

ये भी पढ़ें