Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। जानी-मानी सूफी गायिका ज्योति नूरां के घर के बाहर फायरिंग की घटना पुलिस जांच में फर्जी निकली। कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जांच में फायरिंग की घटना के कोई तथ्य सामने नहीं आए हैँ।
सीसीटीवी संबंधी एडीसीपी आकर्षी जैन ने दावा किया है कि फुटेज में नज़र आ रहा व्यक्ति को हिरासत में लिया है और एक्टिवा ज़ब्त की गई है। अब तक की जांच में फायरिंग की घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
बता दें कि आज जालंधर के वसंत कुंज एरिया में रहती सुफी गायक ज्योति नूरां के घर फायरिंग की घटना होने की सूचना मिली।
वॉयरल हुई सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि नूरां के घर के निकट एक्टिवा सवार एक व्यक्ति द्वारा रूक कर कथित तौर पर पिस्तौल निकाली गई और नूरां के घर फायरिंग की।
इस संबंधी एडीसीपी आकर्षी जैन ने देर शाम प्रैस कान्फ्रेंस में दावा किया कि फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई।
एडीसीपी ने बताया कि बीती रात पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
एडीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में नज़र आ रहा युवक सुमित वासी पठानकोट है।
वे पिछले लगभग डेढ महीने से इसी कालोनी वसंत कुंच एरिया में अपने रिश्तेदार के घर रह रहा था। सुमित को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अब तक फायरिंग की घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
एडीसीपी ने बताया कि जांच की जा रही है कि फायरिंग की सूचना किसने पुलिस को दी और किस आधार पर। एडीसीपी ने फिर दावा किया कि फायरिंग का कोई इनसीडेंट नहीं हुआ।
——————————————————-

ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR










