Prabhat Times
पंचकूला। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई है। वह IAS अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 स्थित सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। 15 दिन पहले भी उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी। तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था।
बताया गया है कि गणेश दास अरोड़ा की इसी साल अक्टूबर में होनी रिटायरमेंट थी। इनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं। अभी उनकी तरफ से इस घटना पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
काम करते करते अचानक बिल्डिंग पर चढ़े प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गणेश ने दोपहर 12:24 बजे सुसाइड किया। वह अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। काम करते- करते अचानक बिना किसी को कुछ बताए अपनी कुर्सी से खड़े हो गए। इसके बाद सचिवालय की छठीं बिल्डिंग पर जाकर खड़े हो गए।
ऑफिस के लोग कुछ समझते इससे पहले ही उन्होंने बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी। सचिवालय में तैनात सुरक्षाबलों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दीं। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया।
15 दिन पहले भी सुसाइड की कोशिश
सचिवालय से जुड़े कुछ कर्मचारियों का कहना है कि गणेश अरोड़ा ने करीब 15 दिन पहले भी इसी तरह सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन इससे पहले ही उनके कलीग्स ने उन्हें बचा लिया था। बुधवार को छलांग लगाने से उन्हें कई गंभीर चोट आईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हितेश कुमार मीणा 2019 कैडर के IAS गणेश अरोड़ा जिन हितेश कुमार मीणा के विशेष निजी सचिव थे, वो 2019 कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। मीणा पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) में एडिशनल सेक्रेटरी के साथ हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के एडिशनल चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर का जिम्मा संभाल रहे हैं। मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












