Prabhat Times

जालंधर। उत्तर भारत के प्रतिष्ठित और भरोसेमंद आर्थोनोवा अस्पताल में अब सिर्फ घुटने, कूल्हे बदलने का ईलाज ही नहीं बल्कि स्टेम सेल थैरेपी की सुविधा भी शुरू कर दी है। खास तथ्य ये है कि स्टेम सेल थैरेपी सिर्फ और सिर्फ आर्थोनोवा अस्पताल जालंधर में ही उपलब्ध है।

मरीजों के राहत देने के लिए दिन रात काम कर रहे आर्थोनोवा अस्पताल के डाक्टर हरप्रीत सिंह की एक और बड़ी उपलब्धी है।

ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल, जालंधर ने घुटनों के दर्द एवं शुरुआती से मध्यम स्तर के ऑस्टियोआर्थराइटिस के उपचार के लिए अत्याधुनिक स्टेम सेल थेरेपी (Stem Cell Therapy) की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा उत्तर भारत में पहली बार ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल में उपलब्ध कराई गई है।

जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. हरप्रीत सिंह (एम.एस. ऑर्थोपेडिक्स) ने बताया कि स्टेम सेल थेरेपी एक आधुनिक एवं उन्नत उपचार पद्धति है।

इस प्रक्रिया में विशेषज्ञ द्वारा मरीज के प्रभावित घुटने के जोड़ में विशेष स्टेम सेल इंजेक्शन दिया जाता है, जिससे दर्द कम करने, जोड़ की कार्यक्षमता में सुधार लाने तथा मरीज को अधिक आराम से चलने-फिरने में सहायता मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि उपयुक्त मरीजों में यह थेरेपी घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement Surgery) की आवश्यकता को कुछ समय तक टालने या संभावित रूप से कम करने में सहायक हो सकती है।

हालांकि, यह परिणाम प्रत्येक मरीज की स्थिति, बीमारी की गंभीरता और चिकित्सकीय मूल्यांकन पर निर्भर करता है।

डॉ. हरप्रीत सिंह ने कहा कि ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कम दर्द और बेहतर जीवन गुणवत्ता मिल सके।

एक सवाल के जवाब में डाक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि स्टेम सेल थेरेपी पैकेज की अनुमानित लागत: ₹1,45,000/- है और यह सुविधा वर्तमान में केवल ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल, जालंधर में उपलब्ध है।

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel