Prabhat Times

जालंधर। सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज द्वारा अपनी प्रतिष्ठित द्विवार्षिक शोध पत्रिका ‘सेंट सोल्जर जर्नल ऑफ लॉ एंड सोशल साइंस’ (ISSN: 3107-6491) का वॉल्यूम-2 (जुलाई 2026) सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मुख्य कार्यालय में जारी किया गया।

इस शोध पत्रिका का विमोचन ग्रुप चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने वरिष्ठ शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया

पत्रिका के संपादक डॉ. एस.सी. शर्मा ने बताया कि यह एक पीयर-रिव्यूड तथा अंतरविषयक शोध पत्रिका है, जो विधि एवं सामाजिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करती है।

उन्होंने बताया कि इस पत्रिका को नेशनल साइंस लाइब्रेरी, आईएसएसएन नेशनल सेंटर, भारत द्वारा अनुमोदित किया गया है तथा इसे इंटरनेशनल आईएसएसएन सेंटर, पेरिस द्वारा भी मान्यता प्राप्त है।

यह शोध पत्रिका आईएसएसएन इंटरनेशनल सेंटर (पेरिस) के आधिकारिक पोर्टल पर भी सूचीबद्ध है, जिससे इसकी अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक पहचान और अधिक सुदृढ़ हुई है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि यह शोध पत्रिका विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षाविदों एवं अकादमिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संसाधन है।

इसमें प्रकाशित शोधपरक एवं प्रमाणिक सामग्री विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, विधिक अनुसंधान तथा अंतरविषयक अध्ययन को बढ़ावा देती है और उन्हें विधि एवं सामाजिक विज्ञान के नवीनतम विषयों से अद्यतन रहने में सहायता प्रदान करती है।

———————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel