Prabhat Times
जालंधर। जालंधर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित दूध का लंगर लगाया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने स्टाफ सदस्यों के साथ संत सिपाही श्री गुरू गोबिंद सिंह जी ओर उनके समूह परिवार को नमन करते हुए उनके द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया।
सभी ने गुरबाणी का जाप करते हुए दूध ओर ब्रेड के लंगर की शुरुआत की। वाइस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने स्टाफ के साथ माता गुजरी जी और चार साहिबजादों की महान कुर्बानियों के बारे में इतिहास सांझा करते हुए बताया कि चमकौर के युद्ध में बाबा अजीत सिंह अतुलनीय वीरता का प्रदर्शन करते हुए शहीद हुए।
उनके बाद बाबा जुझार सिंह ने युद्ध का नेतृत्व संभाला तथा अपने बड़े भाई के पदचिन्हों पर चलते हुए शहीद हो गए।
गुरू साहिब के दो छोटे साहिबज़ादों बाबा ज़ोरावर सिंह ओर बाबा फतेह सिंह ने अपनी दादी माता गुजरी जी के साथ ठंडे बुर्ज में रहे और उसके बाद आज ही के दिन वज़ीर खान ने जीवित ही उन्हें दीवार में चिनवा कर शहीद कर दिया।
चेयरमैन श्री चोपड़ा ओर वाइस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने माता गुजरी जी और चारों साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि हमे सब को हमेशा उन्हें अपने दिलों में याद रखना चाहिए।
उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए जात-पात से ऊपर उठकर सभी धर्मों का सम्मान करना और किसी के भी साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
——————————————-
————————————–











