Prabhat Times

जालंधर। सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज नज़दीक एन.आई.टी, जालंधर में दीक्षांत समारोह बड़े जोश और शान के साथ आयोजित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस कुलदीप सिंह (चेयरमैन पुलिस कंप्लेंट कमेटी, चंडीगढ़), कॉलेजों के एम.डी. श्री मनहर अरोड़ा, श्रीमती वीना दादा (प्रिंसिपल सेंट सोल्जर को-एड, कॉलेज) शामिल हुए जिनका स्वागत कॉलेज डायरेक्टर एस.सी. शर्मा एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी को श्रद्धांजलि दे कर, ज्योति प्रज्वलन कर की गई। छात्रों ने शबद गायन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

एनुअल रिपोर्ट पेश करते हुए, कॉलेज डायरेक्टर श्री एस.सी. शर्मा ने इंस्टीट्यूशन के शानदार सफर के बारे में बताया।

वहां मौजूद छात्रों, अभिभावकों को संबोधित करते हुए, मुख अतिथि ने छात्रों को उनके आने वाले भविष्ये के लिए प्रोत्साहित किया और समाज में अच्छा योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कुल 200 से अधिक छात्रों को डिग्री वित्रित्त की गई जिसमें सात गोल्ड मेडलिस्ट्स यूनिवर्सिटी टोप्पर्स, ग्रेजुएट्स एवं पांच वर्षीय कोर्स वाले छात्र शामिल थे।

ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों को दिल से बधाई दी

उन्हें इस बात पर ज़ोर देकर मोटिवेट करते हुए कहा कि जो लोग सफल होना चाहते हैं, वे कभी हार नहीं मानते और उन्हें अपने-अपने फील्ड में उच्च सोच एवं हिम्मत के साथ चलते है ये कहते हुए उन्होंने छात्रों के अच्छे और सफल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel