Prabhat Times
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के मोबाइल फोन के उपयोग पर नियंत्रण रखें और जहां तक संभव हो, बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें।
उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में मोबाइल फोन बच्चों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग चिंता का विषय है।
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों के लिए आवश्यक है कि वे बच्चों के स्क्रीन टाइम पर निगरानी रखें और संतुलन बनाए रखें।
मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि इसकी अधिक उपयोगिता बच्चों की आंखों और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।
इससे नींद की कमी, पढ़ाई में एकाग्रता की कमी तथा व्यवहार में बदलाव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग बच्चों को परिवार से दूर कर रहा है और वे आउटडोर खेलों में कम भाग ले रहे हैं, जिसके कारण उनकी शारीरिक गतिविधि घट रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
स्पीकर संधवां ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित करें और उन्हें किताबें पढ़ने, खेलकूद में भाग लेने तथा रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें।
उन्होंने अंत में कहा कि आइए, हम सभी मिलकर अपने बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
———————————————–


ये भी पढ़ें
जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










