कपूरथला (ब्यूरो): दूसरे राज्यों से हैरोईन लाकर कपूरथला तथा आसपास के ईलाकों में सप्लाई करने वाले तस्कर आज कपूरथला पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

जिला कपूरथला के एस.एस.पी. सतिंद्र सिंह के नेतृत्व में तस्करों को काबू करने के लिए दिन रात एक कर रहे एस.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने दो तस्करों को काबू करके करीब साढे 7 करोड़ की हैरोईऩ ज़ब्त कर तस्करों को करारा झटका दिया है।

जिला कपूरथला के एस.एस.पी. सतिंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नम्बरदार के बेटे समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जबकि तीन तस्कर फरार हो गए।  एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि एस.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों, डी.एस.पी. सरवण सिंह बल्ल तथा थाना सुल्तानपुर लौधी के एस.एच.ओ. सर्वजीत सिंह की टीम ने दो तस्कर नंबरदार के बेटे दविन्द्र सिंह वासी लाटियांवाल तथा उसके साथी बलविन्द्र सिंह वासी गांव तौती को गिरफ्तार किया।

जबकि इनके तीन साथी नम्बरदार मंगल सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ काला तथा हरविन्द्र सिंह उर्फ गुल्ली फरार होने में सफल रहे। एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से डेढ किलो हैरोईन, 2 लाख 9900 रूपए ड्रग मनी तथा मोटर साईकल बरामद हुआ है।

बरामद हैरोईन की कीमत अंर्ताष्ट्रीय मार्किट में करीब साढे 7 करोड़ आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले काफी समय से हैरोईन तस्करी का धंधा कर रहे थे। सभी पेशेवर अपराधी है।

गिरफ्तार आरोपी बलविन्द्र के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के 5 केस, हत्या तथा हत्या के प्रयास के 3 केस, बलात्कार के आरोप में 1 केस दर्ज हैं। जबकि मंगल सिंह के खिलाफ 1 केस दर्ज है। एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ भी कई केस दर्ज हैं।