Prabhat Times

जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. चंदर बौरी की सास, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप एवं बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉलेजेस एवं फाइनेंस) श्रीमती आराधना बौरी तथा प्रख्यात उद्योगपति श्री अमित मेयर की माता स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निधन पर उनके निमित्त रखी गई प्रार्थना सभा में गहरा शोक व्यक्त किया गया।

स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों में गहरी आस्था रखने वाली एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थीं।

उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सेवा, मानवीय मूल्यों के संवर्धन तथा सामाजिक उत्थान के कार्यों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाई।

उनकी सादगी, उदारता और सेवा-भावना सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। श्रीमती मनोरमा मायर अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं जो कि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए सदैव समाज के प्रति योगदान में समर्पित रहेगा।

उनकी प्रेयर मीट के अवसर पर समाज के हर वर्ग, अधिवक्ता विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष डॉ. अनूप बौरी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अकादमिक्स श्रीमती शैली बौरी, डॉ रोहन, डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी, प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्यों तथा समूह स्टाफ ने इस अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और मेयर परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान उन्होंने मेयर परिवार एवं पारिवारिक सदस्य श्री प्रदीप खोसला के साथ इस अपूरणीय क्षति पर अपना दुःख साझा किया।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर द्वारा समाज की प्रगति, सेवा एवं मानवीय मूल्यों के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel