Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (skm announcement delhi march) पंजाब के लुधियाना में आज किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की अगुवाई में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक हुई।

बैठक में कुल 25 के करीब जत्थेबंदियों ने भाग लिया। इस दौरान 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में महापंचायत करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि किसान ट्रैक्टर से नहीं बल्कि बस-ट्रेन और अपने-अपने साधनों से दिल्ली जाएंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि मीटिंग में देश भर के 400 किसान जत्थेबंदियां हिस्सा लेंगी।

किसान नेताओं ने ऐलान किया कि महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए किसान ट्रैक्टर पर नहीं बल्कि ट्रेन, बसों के रास्ते जाएंगे। अगर इसके बावजूद उन्हें सरकार द्वारा रोकने की कोशिश की गई तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

किसानों ने ऐलान किया कि उनकी मांगे पूरी न होने तक किसान संघर्ष करते रहेंगे।

बता दें कि दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों को शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने पिछले 17 दिनों से रोका हुआ है।

किसान और जवान एक दूसरे पर आंसू गैस के गोले और पत्थर बरसा रहे हैं। किसानों की केंद्र के साथ कई बार बैठक भी हो चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा।

————————————————–

जालंधर में ओलावृष्टि –  देखें वीडियो

—————————————————————————-

वीडियो – संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

————————————————————————

खबर ये भी हैं…

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1