Prabhat Times

चंडीगढ़। (sidhu moosewala murder case accused saurabh arrested by- crime branch of pune) पंजाबी सिंगर सिंद्धू मुसेवाला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के हत्थे मूसेवाला हत्याकांड में संलिप्त एक शातिर शूटर लगा है।
शूटर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सौरभ महाकाल नाम के खतरनाक शूटर को पुणे क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सौरभ महाकाल सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में संलिप्त है। वारदात के दिन वह पंजाब में था। उसके साथ एक और शातिर अपराधी संतोष यादव भी संलिप्त है।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। तब से लगातार पंजाब पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारियों के लेकर प्रयासरत है। पुलिस टीमें आसपास के राज्यों में रेड कर रही हैं। अब तक इस मामले में 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
इसी बीच बड़ी सफलता ये है कि वारदात में संलिप्त शार्प शूटर सौरभ महाकाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सौरभ महाकाल महाराष्ट्र का खतरनाक क्रिमिनल है। उसका साथी संतोष यादव मुंबई के गैंगस्टर अरूण गावली ग्रुप का शार्प शूटर है।
बताया जा रहा है कि सौरभ महाकाल वारदात के दिन पंजाब में था। पूणे पुलिस पूछताछ में हत्याकांड में सौरभ महाकाल भी शूटरों में शामिल था। इस मामले में पंजाब पुलिस द्वारा फिलहाल कोई अधिकारिक ब्यान जारी नहीं किया गया है।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें