Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(shri devi talab temple body found from sarovar) इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है।

जालंधर में स्थित शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर से एक व्यक्ति का शव मिला है।

घटना के बारे में सबसे पहले एक सेवादार को पता चला था।

इसके बाद मामले की जानकारी श्री देवी तालाब मंदिर की पुलिस को दी गई।

जांच में युवक की पहचान साहिल पुत्र वीरेन्द्र वासी शिव नगर, सोढ़ल रोड़ के रूप में हुई है।

पता चला है कि साहिल बीते शाम से लापता था।

सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची है।

श्री देवी तालाब मंदिर परिसर सुरक्षा इंचार्ज इंस्पेक्टर सोढ़ी लाल ने बताया कि पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं।

इंस्पेक्टर सोढ़ी लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। साहिल के परिजनों के मुताबिक वे बीती शाम से लापता था।

इंस्पेक्टर सोढ़ी लाल ने बताया कि परिवार ने बताया कि साहिल मानसिक रूप से डिप्रैशन में था।

साहिल मंदिर परिसर में कब आया और सरोवर में कैसे डूबा, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे चैक करवाए जा रहे हैं।

———————————————————————————–

देखें वीडियो

राहत फतेह अली खान ने शराब की बोतल के लिए युवक को पीटा

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

——————————————————————————–

जालंधर में हुए एनकाउंटर का वीडियो

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1