Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (sheetal angural vs manoranjan kalia jalandhar) नितिन कोहली के सक्रिय राजनीति में आते ही भाजपा में खलबली मच गई है।
इस खलबली का उदाहरण आज उस समय देखने को मिला जब पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने जालंधर सेंट्रल हल्के को लेकर की गई प्रेस कान्फ्रेंस में जालंधर वेस्ट हल्के से भाजपा नेता शीतल अंगुराल व सुशील रिंकू का नाम लिया।
पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने ब्यान दिया कि आप जॉइन करने वाले नितिन कोहली ने ही सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल की सुलह करवाई थी और उनके साथ मीटिंग करते रहे हैं।
मनोरंजन कालिया के इस ब्यान पर भाजपा में खलबली मच गई है। जालंधर वेस्ट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने पूर्व मंत्री पर सवाल उठाए हैं।
शीतल अंगुराल ने कहा कि पूर्व मंत्री ने जालंधर सेंट्रल हल्के की राजनीति में बिना वजह उनका नाम घसीटा है। सुशील रिंकू और उनके बीच जो भी हुआ वे उनका पर्सनल मामला है, न कि राजनीतिक।
शीतल अंगुराल ने पूर्व मंत्री से सवाल किया कि उनके पास क्या सबूत है कि नितिन कोहली ने उनकी मीटिंग करते रहे हैं।
पूर्व मंत्री इस बात का जवाब दें कि अगर मीटिंग हुई भी है तो मीटिंग भाजपा के हक में हुई या खिलाफ… इसके बारे में उन्हें क्या पता?
शीतल अंगुराल ने पूर्व मंत्री कहते हैं कि नितिन कोहली पहले भाजपा की कोर ग्रुप की मीटिंग में बैठते रहे हैं।
अंगुराल ने कहा कि पूर्व मंत्री कहते हैं कि गद्दारी की है, अगर ये गद्दारी है तो कोर ग्रुप की मीटिंग मे बैठने वाले कई और भाजपा नेताओं ने जालंधऱ वेस्ट उप चुनाव के दौरान आदमपुर मे दूसरी पार्टी के नेताओं से बैठकें की, इन तथ्यों के सबूत भी पार्टी हाईकमान को दिए, उस पर आज तक एक्शन क्यों नहीं हुआ।
शीतल ने कहा कि मनोरंजन कालिया ने भाजपा के नेता सुशील रिंकू और मेरी निजी जिंदगी के मामलों में जो बाते मीडिया में रखी है उससे उन्होंने अनुशासन और नैतिकता दोनों तोड़ी है।
पार्टी प्लेटफार्म पर पहले इस बात पर सहमति ले जानी चाहिए थी मगर उन्होंने सीधे प्रेस ने ऐसी बाते सार्वजनिक की जिनका कोई वजूद नहीं है। भाजपा एक अनुशासन भरी पार्टी है और इस पार्टी में ऐसा नहीं होता कि कोई भी कुछ भी बोल दे।
शीतल अंगुराल ने कहा कि मनोरंजन कालिया जालंधऱ सेंट्रल हल्के की बात करें, इस मामले में उन्हें या सुशील रिंकू के निजि मामले को क्यों उछाला गया।
शीतल ने कहा कि मनोरंजन कालिया इस बारे में सार्वजनिक तौर पर बताए कि इस मामले में उन पर निजी हमला क्यों किया गया? क्या ये उनके या रिंकू के खिलाफ कोई राजनीतिक साजिश रची जा रही है?
शीतल अंगुराल ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का सिपाही हूं। मैं भाजपा में जालंधर वेस्ट हल्के में पार्टी को मजबूत करने के लिए आज भी पार्टी हाईकमान के निर्देशों के मुताबिक दिन रात एक कर रहा हूं।
शीतल ने कहा कि मैने आज तक न तो किसी दूसरे विधानसभा हल्के में दखल दिया और न ही कोई ब्यानबाजी की। मेरी पार्टी नेताओं से अपील है कि वे शीतल ने भाजपा हाईकमान से अपील की है कि इस मामले को गंभीरता से लें।
शीतल ने कहा कि वे इस मामले में भाजपा के प्रदेश प्रभारी व हाइकमान से शिकायत करेंगे।
—————————————————
ऐसा क्या करें कि बन जाएं करोड़पति… जानें अनिरुद्ध कौशल और एक्सपर्ट संजय कथूरिया की बातचीत, देंखें वीडियो
————————————————-
ये भी पढ़ें –
- जालंधर सैंट्रल विधानसभा हल्के से ‘आप’ की तलाश खत्म, आप जॉइन करेंगे नितिन कोहली
- स्टूडेंट वीज़ा पर इस देश ने की सख्ती, लगाई ये पाबंदी
- जालंधर – रमन अरोड़ा अदालत में पेश, इतने दिन विजिलेंस कस्टडी में रहेंगे MLA
- जालंधर – रमन अरोड़ा बेनामी संपत्तियां ढूंढ रही है विजिलेंस
- MLA रमन अरोड़ा के घर से मिला इतना कैश और ज्वेलरी, करीबियों के ठिकानों पर भी विजिलेंस की दबिश
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- MLA रमन अरोड़ा को लेकर घर से निकली विजिलेंस, विजिलेंस के राडार पर करीबी रिश्तेदार
- स्वर्ग नर्क यहीं हैं – MLA रमन अरोड़ा केस में बोले CM Bhagwant Mann, अफसरों, लीडरों को दी ये चेतावनी
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला