Prabhat Times
जालंधर। (Senior BJP leader Bhagat Chunni Lal gunman shot himself) इस समय की बड़ी खबर जालंधर से हैं।
जालंधर वैस्ट से भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत चुनी लाल के गनमैन द्वारा खुद को गोली मारे जाने की सूचना है।
गनमैन को गंभीर हालात में प्राईवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जहां उसे कुछ देर बाद मृत करार दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गनमैन हरपाल सिंह पिछले कई सालों से भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत चूनी लाल के साथ गनमैन था। हरपाल सिंह कृष्णा नगर में रहता था। आज दोपहर वे डियूटी से घर लौट गया।
आज देर शाम हरपाल घर में ही खून से लथपथ मिला। गनमैन हरपाल को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया।
जहां उसे मृत करार दिया गया। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल हरपाल सिंह के पेट में दो गोलियां लगी हैं। घटना के सही कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
पता चला है कि गनमैन हरपाल की एक बेटी कनाडा में है। जिसकी आज ही पी.आर. होने की सूचना मिली थी।

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें