Prabhat Times

Phagwara फगवाड़ा(senior Akali leader close to Badal family vigilance raid phagwara) इस समय की बड़ी खबर जालंधर के पड़ौसी शहर फगवाड़ा से है।

बादल परिवार के करीबी वरिष्ठ अकाली नेता और वाहद-संदर शूगर मिल के जरनैल सिंह वाहद को विजीलैंस ने हिरासत में ले लिया है।

विजीलैंस टीम ने जरनैल सिंह वाहद के परिवारिक सदस्यों को भी हिरासत में लिया है।

फिलहाल इस मामले में अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। लेकिन चर्चा है कि जरनैल सिंह वाहद को अरेस्ट कर लिया गया है।

विजीलैंस अधिकारी इस मामले में गहराई से जांच कर रहे हैं।  जरनैल सिंह वाहद मार्कफेड के चेयरमैन भी रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विजीलैंस टीम ने शनिवार को जरनैल वाहद के फगवाड़ा-होशियारपुर रोड़ पर स्थित रिहायश पर छापेमारी की।

इस मौके पर विजीलैंस टीम ने जरनैल वाहद और उनकी पत्नी और बेटे संदीप वाहद को भी हिरासत में लिया है।

फिलहाल अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही।

बता दें कि विजीलैंस टीम वाहद संदर शूगर मिल के पार्टनर सुखबीर सिंह संधर की भी तलाश कर रही है।

बता दें कि पिछले दिनों फगवाड़ा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों की बकाया राशि न देने के कारण एक्शन लिया गया था।

उनकी प्रोपर्टी अटैच की गई थी। पता चला है कि शूगर मिल की तरफ किसानों का लगभग 42 करोड़ रूपए तथा लगभग 92 करोड़ रूपए बैंको का बकाया है।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1