Prabhat Times
मोगा। पंजाब में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े बदमाशों ने सरपंच हैप्पी को गोलियों से भून डाला।
बदमाशों ने एक साथ 10-12 फायर किए। बताया जा रहा है कि सरपंच को 8 गोलियां लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।
बाघा पुराना में फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, हैप्पी को पहले भी थ्रेट काॅल आई थी और इनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी भी है।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच की है. हरपिंदर सिंह हैप्पी बाघापुराना-कोटकपूरा रोड पर स्थित अपनी ‘सूजन जिम’ पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने अपनी थार रोकी और नीचे उतरे, पहले से घात लगाकर बैठे 4-5 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 10-15 राउंड गोलियां चलीं. हैप्पी को करीब 6-7 गोलियां लगीं. उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
बाघापुराना थाना के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है।
पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
बता दें कि इससे पहले जनवरी में अमृतसर के एक रिसॉर्ट में शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
वहीं, तरनतारन में 18 फरवरी को गांव शेरों के एक मैरिज पैलेस में AAP सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
———————————————–


ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










