Prabhat Times
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस का काटो कलेश खत्म करने में विफल रहे भूपेष बघेल की हाईकमान ने छुट्टी कर दी है।
हवा में डांवाडोल उड़ रहे पंंजाब कांग्रेस के जहाज को बचाने की जिम्मेदारी अब सचिन पॉयलट को सौंपी गई है।
राहुल गांधी की पंजाब यात्रा से पहले ये फैसला अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल की जगह लेंगे। बघेल को असम का इंचार्ज लगाया गया है।
पंजाब कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का गुट प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पद पर बनाए रखने के फैसले के बाद से पार्टी नेतृत्व और AICC प्रभारी भूपेश बघेल से नाराज चल रहा था।
चन्नी गुट राजा वड़िंग को हटाकर किसी अन्य मजबूत नेता को कमान सौंपने की मांग पर अड़ा रहा। चन्नी के विरोध के बाद ही आखिरकार हाईकमान को झुकना पड़ा। अब राजा वड़िंग की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
हाईकमान ने लेटर जारी किया…

——————————————————————————————


————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










