Prabhat Times
जालंधर। पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह की क्राईम को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी जारी है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दिन निकलते ही फतेहपुर एरिया में एक अपराधी को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। अपराधी के पांव पर गोली लगी है।
खुलासा हुआ है कि आरोपी द्वारा फरवरी महीने में जालंधर के मोता सिंह नगर में स्थित वरदान अस्पताल के बाहर फायरिंग की थी।
पुलिस मुठभेड़ सुबह के वक्त हुई है। आरोपी गैंगस्तार लक्की पटियाल गैंग से जुड़ा था। इसके पास से दो हथियार बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को मोता सिंह नगर स्थित वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग हुई थी। एक बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
उसने करीब 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं, जो सेंटर के गेट को चीरते हुए आर-पार निकल गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि हमारे पास स्पेशल इन्फॉर्मेशन थी, उसके तहत सीआईए स्टाफ ने नाका लगाया था।
जब पुलिस टीम ने रुकने के इशारा किया तो वह बाइक भगाकर इस तरफ आ गया। आगे आकर इसकी बाइक स्लिप हो गई, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
इसके बाद पुलिस ने भी सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की तो उसको गोली लग गई। इसके बाद एंबुलेंस मंगवाकर उसे तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है।
इसकी शिनाख्त जोध सिंह जोधा के तौर पर हुई, जो शाहकोट एरिया का रहने वाला है। करीब 2–3 महीने पहले जालंधर में वरदान अस्पताल के बाहर गेट पर फायरिंग हुई थी, इसी ने वह गोलियां चलाई थीं।
आज जो हेलमेट और हथियार इससे बरामद हुआ, यही इसने उस दिन वारदात में भी इस्तेमाल किया था। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई है।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि जोधा मोगा और मोहाली पुलिस का भी वांटेड है। पंजाब में दूसरे जगहों पर भी इसने क्राइम किए हैं।
विदेश बैठे लक्की पटियाल के कहने पर इसने फायरिंग की थी। इसके और भी साथियों का पता चला है। अब इसका इलाज करवाकर प्रॉपर इंटेरोगेशन करेंगे।
हेलमेट पहनकर की थी फायरिंग

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े 9 बजे हुई थी। गोलियां चलने की घटना के वक्त अस्पताल में स्टाफ के कुछ लोग मौजूद थे। गोलियों की आवाज के बाद स्टाफ दहशत में आए थे।
घटना के बाद पुलिस को अस्पताल के गेट पर गोलियों के निशान मिले थे। हमलवार ने करीब 4 से 5 राउंड फायर किए थे। युवक ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए उसका चेहरा नहीं दिख रहा था।
—————————————————————————-


————————————–










