



Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से बड़ी खबर है। पता चला है कि जालंधर के बीएसएफ चौक के निकट टू-व्हीलर में ब्लास्ट हुआ है।
जिसमें एक व्यक्ति के गंभीर घायल होने की सूचना है। ब्लास्ट में टू-व्हीलर के परखच्चे उड़े गए हैं।
घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक 8 के करीब बीएसएफ चौक में टू-व्हीलर में ब्लास्ट हुआ।

पता चला है कि ब्लास्ट के पश्चात टू-व्हीलर में आग लग गई। फायर ब्रिगेट की टीमें भी पहुंची हैं।
कहा जा रहा है कि टू-व्हीलर बैटरी संचालित था, जिसमें बैटरी फटने से ये हादसा हुआ है।
लेकिन घटनास्थल पर टू-व्हीलर के बिखरे परखच्चे कुछ बड़ी घटना की और ईशारा कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास कुछ जगहों के शीशे भी टूटे हैं। घटनास्थल के कुछ ही दूरी पर पुलिस थाना भी है।
पुलिस टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। सारा एरिया बैरीगेटिंग लगाकर सील कर दिया गया है।
जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास धमाका हुआ। इसकी आवाज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
जिस एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट हुआ, वह कथित तौर पर एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है।
वह शाम करीब 8:15 बजे स्कूटी खड़ी कर BSF हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था, इसी दौरान पीछे स्कूटी में विस्फोट हो गया।
सूत्रों का कहना है कि स्कूटी में रखे किसी विस्फोटक के फटने की आशंका है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, BSF हेडक्वार्टर के साथ गुरुनानकपुरा जाने वाली सड़क पर स्थित सब्जी मंडी में उस समय लोग खरीदारी कर रहे थे।
अचानक तेज आवाज सुनकर लोग सहम गए और कुछ देर तक स्थिति को समझ नहीं पाए।
—————————————————————————-


————————————–





