Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। सेंट्रल एक्साइज विभाग द्वारा जालंधर में बोगस फर्म के नाम पर चल रहे करोड़ों के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया है। सैंट्रल जीएसटी की टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर सर्च के दौरान 130.50 करोड़ के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया है।
जानकारी के मुताबिक सैंट्रल जीएसटी को सूचना मिली थी कि बीडीए इंकलेव निवासी जसविन्द्र माही उर्फ हैप्पी द्वारा फर्जी नामों पर फर्जी फर्म तैयार करके 1000 करोड़ की टर्न ओवर दिखाई गई है। जिसमें करोड़ों रूपए का जीएसटी का हेरफेर किया गया है।
सूचना मिलने पर सैंट्रल जीएसटी टीम द्वारा 6 जगहों पर सर्च की गई। गहन जांच में तथ्य सामने आए कि जसविन्द्र माही द्वारा 23 फर्जी फर्म बनाई गई थी। जिसमें बोगस बिलिंग की गई। जांच में पता चला कि इन बोगस फर्मों में 130.50 करोड़ रूपए का जी.एस.टी. फ्राड किया गया है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जसविन्द्र माही उर्फ हैप्पी वासी बीडीए इंकलेव को अरेस्ट किया गया।
विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक सर्च और दस्तावेजों की जांच के दौरान इलैक्ट्रानिक डिवाइस भी जब्त किए गए है। जिसमें आने वाले दिनों में कर चोरी से जुड़े और कई लोगों के सामने आने की संभावना है।
——————————————————-

ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR










