Prabhat Times
जालंधर। डिप्स आई एम टी के आईटी विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष श्री गौरव के मार्गदर्शन में छात्रों के लिए टैकएड में एक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
इस शैक्षणिक दौरे का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराना था।
इस दौरान सुश्री जेसिका ने छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं जैसे एस ई ओ (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन), मेटा, गूगल ऐड्स तथा रेज़रपे के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वहीं सुश्री नंदनी ने जनरेटिव एआई का परिचय देते हुए प्रॉम्प्ट एआई इंजीनियरिंग के माध्यम से प्रभावी पीपीटी बनाना सिखाया।
श्री आतिश ने साइबर सुरक्षा पर एक ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किया, जिससे छात्रों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षा के महत्व को समझने का अवसर मिला।
यह औद्योगिक भ्रमण अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा, जिसने छात्रों को आधुनिक तकनीकों के वास्तविक जीवन में उपयोग को समझने में मदद की।
इस अवसर पर एमडी श्री तरविंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
इससे उन्हें न केवल सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिलता है, बल्कि वे उद्योग की वर्तमान मांगों और नई तकनीकों से भी परिचित होते हैं।
डिप्स संस्थान हमेशा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रिंसिपल श्री रवि सिद्धू ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण छात्रों के ज्ञान को नई दिशा देते हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।
उन्होंने कहा कि डिप्स आई एम टी का उद्देश्य छात्रों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक और तकनीकी रूप से भी सक्षम बनाना है, ताकि वे बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










