Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। लक्की ओबराय हत्याकांड के बाद सियासत भी गर्मा चुकी है। संभावना के मुताबिक मौका मिलते ही हर कोई पुलिस और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की कार्यशैली पर अंगुली कर रहा है।
लक्की ओबराय हत्याकांड के बाद पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के प्रतिनिधिमंडल में पुलिस लाइन जालंधर दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी विधायक की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने खासी क्लास लगा दी, जिससे माहौल में तल्खी हुई, लेकिन पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने बेहद ही परिपक्वता से माहौल को शांत किया।
बता दें कि आज सुबह जालंधर में आप नेता लक्की ओबराए की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से दहशत का माहौल बना।
लॉ एंड आर्डर के हालातों को लेकर पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, कांग्रेसी विधायक सुखविन्द्र कोटली, बावा हैनरी, पूर्व एसएसपी राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र बेरी, परगट सिंह, डाक्टर नवजोत दहिया व अन्य पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से बैठक में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने लॉ एंड आर्डर की परिस्थितियों पर चर्चा शुरू की। लक्की ओबराय के मर्डर संबंधी चर्चा हुई।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि लक्की ओबराय के मर्डर की वारदात निजि रंजिश के कारण हुई है, जांच चल रही है, आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
अभी बात चल ही रही थी की आदमपुर हल्का से विधायक सुखविन्द्र कोटली ने कहा कि “भैण धनप्रीत कौर जी, जदों तुस्सी जलंधर विच्च बतौर पुलिस कमिशनर जॉइन कित्ता सी तां सारेयां नूं आस सी कि हुण जलंधर दा माहौल सुखावां होवेगा, पर हालात होर खराब हो गए।
इसी बीच पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि जे हालात नहीं बदले तां तुस्सी बदली करवा देवो, इसी बात पर एमएलए सुखविन्द्र कोटली तल्खी में आ गए। कोटली ने कहा कि कोई गल्ल नहीं, बदला तां देवांगे, अज्ज नई ते छः महीने बाद सही।
इस बात पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी तल्खी में आ गई। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कोई गल्ल नही, चाहे बदली करवा देवो… तुस्सी वी पंजाब च्च रहना है तां असी वी पंजाब च्च।
माहौल में तल्खी आते देख पूर्व सीएम चरणजीच चन्नी बातचीत के बीच में आए। बेहद ही शांत और परिपक्वता से उन्होनें ने माहौल संभाला।
पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने लॉ एडं आर्डर की परिस्थितियों पर बातचीत करते हुए कहा कि लोगों में दहशत का माहौल है, क्रिमिनल पर सख्ती हो ताकि आम पब्लिक में सुरक्षा की भावना हो।
इस बात के साथ ही मीटिंग खत्म करके सभी कांग्रेसी नेता पुलिस लाईन में चल रही बैठक से बाहर आ गए।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












