Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (retd ssp rajinder sing meeting ashwin bhalla ex mla rajinder beri) करतारपुर विधानसभा हल्के समेत जन समस्याओं का समाधान करने के लिए राजनीति में आए रिटायर्ड एस.एस.पी. राजेन्द्र सिंह ने जालंधर सैंट्रल विधानसभा हल्के के पूर्व विधायक राजेन्द्र बेरी और युवा नेता अश्विन भल्ला के साथ बैठक की और जालंधर के अहम मुद्दों पर चर्चा की।

कुछ दिन पहले कांग्रेस जॉइन करने के पश्चात राजेन्द्र सिंह द्वारा करतारपुर विधानसभा हल्का में जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में राजेन्द्र सिंह ने पूर्व विधायक राजेन्द्र बेरी, युवा नेता अश्विन भल्ला, रविन्द्र सिंह लाड्डी, सुखजिन्द्र सिंह, जबर खान, शिवम पाठक, मुनीष पाहवा, सौरव शिंगारी, बिल्ला चाचा के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान कांग्रेसी नेताओं द्वारा जन समस्याओं पर चर्चा की गई। राजेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही जनहितैषी पार्टी रही है।

जन समस्याओं को दूर करना ही कांग्रेस पार्टी हाईकमान की उद्देश्य और लक्ष्य है। बैठक के दौरान आने वाले समय के लिए जन समस्याएं खत्म करने पर भी चर्चा की गई।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1