Prabhat Times
चंडीगढ़। (Moga Accident) नवजोत सिद्धू की ताजपोशी से पहले मोगा में हुए बस हादसे का शिकार लोगों के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा आर्थिक मुआवजे का ऐलान किया है। बता दें कि सुबह चंडीगढ़ आते समय दो बसों की आमने सामने टक्कर हो गई। मिनी बस में कांग्रेसी वर्कर थे, जो कि चंडीगढ़ जा रहे थे। घटना को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुबह दुःख व्यक्त किया था। शाम के समय कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को 5-5 लाख रूपए तथा घायलों को 50 हज़ार रूपए मुआवज़ा देने का ऐलान किया। साथ ही ऐलान किया है कि घायल मरीज़ों का ईलाज मुफ्त किया जाएगा।

ये भी पढ़ें