Prabhat Times
लुधियाना। (Relaxation Curfew) पिछले कई दिनों से औद्योगिक नगरी लुधियाना में की गई सख्ती के बाद अब कोरोना संक्रमण केस कम होने के कारण डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा द्वारा सोमवार से कर्फ्यु में लोगों को राहत दी जा रही है।
अब लुधियाना में आम पब्लिक सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी दफ्तर, दुकानें, खुल सकेंगे। ये आदेश आने वाले सोमवार यानिकि 24 मई से लागू होंगे। वीकेंड लॉकडाउन ही रहेगा।
डी.सी. लुधियाना द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना सभी दुकानें, सभी निजी दफ्तर तथा प्राईवेट अदारे सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यु से छूट रहेगी। इसके अतिरिक्त रेस्तरां, कैफ, काफी की दुकानें, फास्ट फूड आउटलेट, ढाबा, बेकरी, हलवाई, आदि में बैठ कर खाना पर मनाही होगी। इनके इंदर ग्राहकों के बैठने पर मनाही होगी।
ग्राहकों के सामान खरीद कर ले जाने यानिकि टेक-अवे भी दोपहर 1 बजे तक ही हो सकेगा। पके हुए भोजन की होम डिलवरी रात 8 बजे तक की जा सकती है। रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक होम डिलवरी नहीं होगी। डिलवरी वाले करिंदे कर्फ्यु पास लेकर चलेंगे।
डी.सी. ने आदेशों मे चेतावनी दी कि अगर किसी भी होटल, फास्ट फूड, रेस्तरां में नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उक्त दुकान कर्फ्यु लागू रहने तक कम्पलीट बंद कर दिया जाएगा। ई कामर्स कंपनियां, कोरियर तथा डाक विभाग को रात 8 बजे तक पार्सल डिलवर करने की अनुमती होगी। डिलीवरी के समय इन कर्मचारियों के पास भी कर्फ्यु पास जरूरी है। इसके अतिरिक्त 7 मई को जारी किए गए निर्देश और पाबंदीयां लागू रहेंगी।
पढ़ें डी.सी. के आदेश
ये भी पढ़ें
- बड़ा हादसा! पंजाब के इस शहर में गिरा Airforce का मिग-21 विमान
- जालंधर के बहूचर्चित Cloud Spa Centre Gangrape की मास्टर माईंड शातिर महिला गिरफ्तार
- समाज सेवी संस्था एक नूर वेलफेयर सोसायटी ने लगाया Free Vaccination Camp
- पंजाब में भी Black Fungus की टैंशन, सरकार ने किया ये ऐलान
- केंद्र ने किया एलर्ट! संक्रमण रोकने के लिए दफ्तर, घरों में करें ये काम
- कोरोना महामारी के बीच कैप्टन अमरिंदर ने किया बड़ा ऐलान
- Corona Patient में अब दिखा ‘Black’ से भी घातक ‘Fungus’
- कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार आई Good News