मुंबई (ब्यूरो): कोरोना वायरस के चलते इन दिनों देशभर में लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे में दूरदर्शन अपने दर्शकों के लिए एक के बाद एक कई सरप्राइजेज लेकर आ रहा है।
पहले ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे टॉप धार्मिक शोज री-रिलीज किए गए। फिर सुपरमैन शो ‘शक्तिमान’ आया। वहीं अब आपको हंसाने की तैयारी पूरी हो गई है।
अब दूरदर्शन पर 90s के दौर का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो भी दोबारा टेलीकास्ट किया जाने वाला है।
इस शो के बारे में पूरी जानकारी खुद डीडी नेशनल ने दी है। इस शो में भी 90s किड्स को अपनी कई यादें मिलेंगी।
दूरदर्शन कॉमेडी पसंद करने वाले अपने दर्शकों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। 80 और 90 के दशक के लोगों की यादों को ताजा करने के लिए दूरदर्शन अपने कई हिट शोज़ को दोबारा टेलीकास्ट करने जा रहा है।
वहीं अब नंबर है कॉमेडी शो ‘देख भाई देख’ का…. इस शो से पुराने दौर के लोगों की कई हंसती-मुस्कुराती यादें जुड़ी होंगी।
वहीं शो ‘देख भाई देख’ की रिलीज और इसकी टाइमिंग के बारे में जानकारी डीडी नेशनल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर दी है।
डीडी नेशनल के ट्वीट में लिखा है- ‘आइकॉनिक कॉमिक शो ‘देख भाई देख’ को अब आप दोबारा देख सकते हैं। शाम 6 बजे, वो भी दूरदर्शन नेशनल पर।
ये कहानी उस दीवान परिवार की है, जिसमें तीन जेनरेशन की खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई गई है’। इसके साथ ही इस शो की एक तस्वीर भी शेयर की गई है।
जिसमें ‘देख भाई देख’ के सभी एक्टर्स मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ये खबर लोगों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
बता दें कि 6 मई 1993 को डीडी मेट्रो पर ऑनएयर हुए एस शो को तीन दशक से भी ज्यादा समय हो गया है।
65 एपिसोड के इस शो में शेखर सुमन, नवीन निष्कौल, फरीदा जलाल, भावना बावसवर, देवेन भोजानी, सुषमा सेठ, विशाल सिंह, नताशा सिंह ने अहम रोल निभाते नजर आए थे।
ये शो उस दौर में दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था।




