Prabhat Times

जालंधर। (Raman Arora intensifies his campaign to surround the opponents) विधानसभा जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव मैदान में उतरे रमन अरोड़ा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत भाजपा और कांग्रेस को घेरने की मुहिम तेज कर दी है।
आज धन्नोवाली में जनसम्पर्क करते हुए रमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर सेंट्रल में समय-समय पर सत्ता सुख भोग चुकी कांग्रेस व भाजपा ने इस हलके के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। रमन अरोड़ा ने भाजपा व कांग्रेस की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि आप हमें एक मौका दें, हम सभी वादों को पूरा कर जालंधर सेंट्रल को विकास के पथ पर लेकर जाएंगे।
रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब को सिर्फ एक ईमानदार सरकार की जरूरत है। “आप” को एक बार मौका देकर देखिए, पंजाब में पहली ईमानदार सरकार बनाकर दिखाएंगे। सरकार बनते ही नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म कर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे।
रमन अरोड़ा ने कहा कि आज पंजाब के लोग बदलाव के लिए एकमात्र विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रहे हैं। लोगों को विश्वास है कि अगर कोई पार्टी पंजाब में वास्तविक बदलाव ला सकती है, तो वो सिर्फ आम आदमी पार्टी ही ला सकती है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इसे सच साबित करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अब पंजाब की आम जनता भी बदलाव चाहती है।

पंजाब में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी आप: जिम्मी कालिया

इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता शेखर जिम्मी कालिया ने स्थानीय संगत सिंह नगर में आयोजित एक रैली के दौरान बीजेपी और अकाली दल के साथ कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जोरदार हमला बोला।
उन्होंने कहा कि आज तक पंजाब में सत्ता के नाम पर दलों ने मिलकर राज किया है। सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस पंजाब के लोगों से विकास के मामले में ‘झूठे वादे’ कर रही है क्योंकि झूठे वादे करने के मामले में कांग्रेस का पुराना रिकॉर्ड रहा है। जिम्मी कालिया ने कहा कि पंजाब में आज जिस तरह से आम जनमानस का उत्साह आम आदमी पार्टी के लिए है। निश्चित तौर पर पंजाब आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
इस मौके पर हरीश अरोड़ा, निखिल अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, आतिश अरोड़ा, रजिंदर बत्रा, कुशाल बत्रा, अरुण मल्होत्रा, करण अरोड़ा, गगन अरोड़ा, अवतार सिंह, जसकरण सिंह, गोल्डी सिंह, विक्की सोता, अवतार सिंह काला, रतन, दीपक पल्ला, अतीश शर्मा, मान सिंह, टिपा चाचा, सरदार गुरमीत सिंह, दीपक शर्मा, राजीव चौहान, लकी, बिंदर इत्यादि उपस्थित मौजूद थे।

आप पार्टी प्रत्याशी रमन अरोड़ा ने मांगा समर्थन

जालंधर सेंट्रल विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमन अरोड़ा ने चरणजीतपुरा में अपने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से जनसंपर्क किया और अपने पक्ष में वोट की अपील की।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो इस हलके में बुनियादी मुद्दों और विकास पर काम करेगी। रमन अरोड़ा ने अपने पक्ष में वोट करने का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को बारी-बारी से देख लिया है और उनके द्वारा हलके में ना मात्र के विकास कार्य किए गए हैं।
विशेषकर कांग्रेस ने सिर्फ जनता को धोखे में रखा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 5 सालों में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है। इस बार विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता कांग्रेस विधायक को सत्ता से हटाने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि जनता अब पूरी तरह से आम आदमी पार्टी के साथ है और आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए तैयार हैं और लोग पूरी तरह बदलाव के मूड में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें