



Prabhat Times
पटियाला। राजपुरा शंभू रेलवे लाईन पर हुए ब्लास्ट का सनसनीखेज मामला पटियाला पुलिस ने 12 घण्टे से भी पहले ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आईएसआई द्वारा संचालिक आंतकी मॉडयूल का भंडाफोड़ करते हुए 4 आतंकियों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आतंकियों से भारी मात्रा में असलाह, विस्फोटक मिले हैं।
पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप चहल ने बताया कि बीती रात रेलवे लाइन पर हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने सक्रियता से काम किया। घटनास्थल से मिले सिम कार्ड से घटना में मारे गए युवक की पहचान जगरूप जूपा वासी पंजवड़, तरनतारन के रूप में हुई।
डीआईजी कुलदीप चहल ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों में प्रदीप सिंह खालसा वासी मानसा, कुलविन्द्र सिंह बग्गा वासी बपियाणा, मानसा, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता वासी पंजवड़ तथआ गुरप्रीत सिंह गोपी वासी गोइंदवाल बाईपास, तरनतारन के रूप में हुई है।
डीआईजी कुलदीप चहल के मुताबिक प्रदीप सिंह खालसा इस आंतकी मॉडयूल का किंगपिन है। प्रदीप खालसा के ही मलेशिया बेस्ड खालिस्तानी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। उक्त मॉडयूल द्वारा पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के ज़रिए हथियार मुहैया करवाए जा रहे थे।
जांच में खुलासा हुआ है कि इसने कट्टरपंथी युवाओँ को आतंकी प्रशिक्षण के लिए मलेशिया भेजा और लौटने पर उन्हें यहां आतंकी गतिविधियों का काम सौंपा गया। इसके द्वारा चल्दा वहीर
आरोप है कि उसने कट्टरपंथी युवाओं को आतंकी प्रशिक्षण के लिए मलेशिया भेजने में मदद की और लौटने पर उन्हें काम सौंपे। उसने “चल्दा वहीर चक्रवती अटारी नाम से आतंकी संगठन भी चलाया।
पुलिस द्वारा आतंकियों से हेंड ग्रेनेड, 20 बोर के पिस्तौल कारतूस, लेपटॉप तथा कम्यूनीकेशन्ज़ डिवाईस बरामद किए हैं। जिसके ज़रिए ये विदेश बैठे अपने हैंडल रे टच्च में था।
पुलिस का दावा है कि उक्त मॉडयूल द्वारा राज्य में कई महत्त्वपूर्ण जगहों पर धमाकों की योजना थी। आरोपियों के खिलाफ UAPA समेत अन्य धाराओ में केस दर्ज किया गया है। जांच में और भी खुलासे होने की संभावना है।
———————————————————


————————————–





