Prabhat Times
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को गद्दार कहा। उन्होंने ये बात दिल्ली में संसद के बाहर मकर द्वार के सामने प्रदर्शन के दौरान कही।
प्रदर्शन के दौरान जब बिट्टू सामने से आए तो उन्हें देखकर राहुल गांधी ने कहा- मेरा ट्रेटर फ्रेंड आ रहा है। इसके बाद राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया। लेकिन बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया।
रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी को कहा कि आप देश के हित के लिए अच्छा नहीं कर रहे। तुम देश के दुश्मन हो।
इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि चिंता मत करो मेरे गद्दार दोस्त, तुम वापस आओगे।
इस दौरान वहां लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और गुरदासपुर से MP सुखजिंदर रंधावा भी मौजूद थे।
#WATCH | Delhi: As Union MoS Ravneet Singh Bittu passes by the protesting Congress MPs at Makar Dwar, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Here is a traitor walking right by. Look at the face…"
LoP Rahul Gandhi offered to shake his hands, saying, "Hello brother, my traitor… pic.twitter.com/5wMgjM8KAW
— ANI (@ANI) February 4, 2026
ऐसे हुई राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच बहस
मकर द्वार पर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की अगुआई में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री व लुधियाना के पूर्व सांसद रवनीत बिट्टू संसद भवन के भीतर जाने के लिए वहां से गुजरे।
यह देख राहुल गांधी ने कहा- गद्दार बिल्कुल पास से गुजर रहा है। राहुल गांधी ने फिर कहा- उसका चेहरा देखो, कैसा दिख रहा है।
राहुल गांधी बिट्टू की तरफ बढ़े और कहा– हैलो ब्रदर, मेरे गद्दार दोस्त। यह सुनकर बिट्टू ने राहुल गांधी की तरफ अंगुली उठाई तो राहुल गांधी ने कहा- डॉन्ट वरी, तुम वापस आओगे।
इस पर रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि देश के दुश्मनों से कोई लेना-देना नहीं है।
इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी सांसदों ने सरेंडर-सरेंडर की नारेबाजी शुरू कर दी। यह देख बिट्टू ने कहा कि तुम देश के दुश्मन हो।
इसके बाद बिट्टू संसद की सीढ़ियां चढ़ने लगे तो फिर राहुल गांधी के साथ उनकी तीखी तकरार हुई। इसके बाद रवनीत बिट्टू संसद में चले गए।
सांसद इसलिए कर रहे थे प्रदर्शन राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। यह विरोध लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ था।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि वे संसद के भीतर गंभीर मुद्दे उठाना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया।
निलंबित किए गए सांसदों में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हिबी ईडन, मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत परोले, डीन कुरियाकोसे और CPI(M) के सांसद एस.वेंकटेशन शामिल हैं।
वड़िंग बोले- बिट्टू को कांग्रेस ने बनाया पंजाब कांग्रेस के प्रधान एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि बिट्टू को कांग्रेस ने बनाया। इनके दादा कांग्रेस के सीएम थे।
वह आखिरी दम तक कांग्रेस में रहे, बीजेपी में नहीं गए। बिट्टू खुद कहते हैं कि राहुल गांधी ने उन्हें पगड़ी बांधना सिखाई है।
मैं तो उन्हें यही कहूंगा कि जो आपके बॉस रहे हों, इस तरह के शब्द उनके लिए कहेंगे तो दुनिया अच्छा नहीं समझती है मेरे भाई।
इसलिए राहुल गांधी ने बिट्टू को कहा गद्दार
रवनीत बिट्टू 1995 में आतंकवाद के दौर में सचिवालय बिल्डिंग ब्लास्ट में जान गंवाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।
उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। भाजपा ने उन्हें लुधियाना से उम्मीदवार बनाया, लेकिन वह कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से हार गए।
रवनीत बिट्टू के राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2008 में युवा कांग्रेस से शुरू किया था। 2008 में वे पंजाब यूथ कांग्रेस के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बने। 2009 में पार्टी ने उन्हें श्री आनंदपुर साहिब से टिकट दी और दादा बेअंत सिंह व पिता स्वर्णजीत सिंह के किए कामों के कारण वे आसानी से चुनाव जीत गए।
पार्टी ने भी पहली बार चुनाव जीतने के बाद उन्हें होम अफेयर्स कमेटी का सदस्य बना दिया। 2014 में कांग्रेस ने बिट्टू की सीट बदलते हुए लुधियाना शिफ्ट किया। इसके बाद 2019 और 2024 में वह इसी सीट से सांसद चुने गए।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












