Prabhat Times
जालंधर। जालंधर देहात के महितपुर एरिया में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक नामी अपराधी को अरेस्ट किया है। पुलिस व अपराधी के बीच हुई क्रास फायरिंग में नामी अपराधी शीलू जख्मी हुआ है।
नामी अपराधी सुखजीत उर्फ शीलू पुलिस को सरपंच महिंदर सिंह पर कातिलाना हमला करने के केस में वांछित था।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले महितपुर एरिया में गांव बूटे दी शन्ना के सरपंच महिंदर सिह पर कातिलाना हमला हुआ था।
हमले के पश्चात जालंधर देहात के एस.एस.पी. हरविन्द्र विर्क ने पुलिस टीम को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
वारदात की जांच के दौरान बीती देर रात महितपुर एरिया में नामी अपराधी सुखजीत उर्फ शीलू की तलाश के दौरान नाकाबंदी की गई थी।
इसी दौरान सुखजीत घुम्मन पैलेस के निकट दिखा। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। लेकिन आरोपी शीलू ने पुलिस टीम पर फायरिग कर दी।
जवाबी फायरिंग मे शीलू जख्मी हो गया और उसे पुलिस ने काबू कर लिया।
शीलू के पांव पर गोली लगी है। उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है। आरोपी से मौके पर पिस्तौल, कारतूस और बाइक बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में और भी कई अपराधिक केस हल होने की संभावना है।
———————————————–


ये भी पढ़ें
जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










