लुधियाना (कुणाल कपूर): पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन सुखविंदर बिंद्रा ने पंजाब के युथ के लिए एक हेल्प लाइन नम्बर शुरू किया। जिस से सारे पूरा पंजाब का युथ इसका फायदा ले सकता है।
इस हेल्प लाइन के जरिए कर्फ्यु/लॉकडाउन के चलते किसी किसी को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। सुखविंदर बिंद्रा तथा जिला कोआर्डीनेटर नितिन टंडन ने बताया कि युवा भाई बहन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक तक व्हाट्सप्प मैसेज के जरिये सम्पर्क कर सकते हैं।
सुखविंदर बिंद्रा ने बताया कि पंजाब युथ डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब के युवाओं की मदद के लिए हमेशा वचनबद्ध है। इस लिए मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्होने ये हेल्प लाईन शुरू की है।
सुखविंद्र बिंद्रा व नितिन टंडन ने बताया कि पंजाब युथ डेवलपमेंट बोर्ड की तरफ से 1000 पीपीई किट्स सेहत कर्मचारियों को प्रोवाइड भी करवा दी गई है और 2000 आटा बैग भी दिया जा रहे है।
बिंद्रा ने बताया कि लंगर सेवा के लिए शहीद बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा कमेटी की तरफ से रोजाना 2000 जरूरतमंद परिवारों को लंगर भी पुलिस प्रशाशन की मदद से दिया जा रहा है। इस लॉकडाउन के दौरान उने ने अपनी एक महीने की सैलरी भी रिलीफ फंड मे दी है।
बिंद्रा ने बताया कि उनके बोर्ड के मेंबर और सारे जिला कोआर्डीनेटर अपने अपने जिला में सेवाएं निभा रहे हैं। इस महामारी को ख़तम करने के लिए पंजाब युथ डेवलपमेंट बोर्ड वचनबद्ध है। 






