Prabhat Times
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा इंतजाम बेहद कड़े कर दिए गए हैं. सचिवालय प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है, जिसमें इमारत को धमाके से उड़ाने की बात कही गई है.
इस इनपुट के मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है.
मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सचिवालय के प्रवेश और निकास द्वारों पर सख्त चेकिंग की जा रही है.
सुरक्षा एजेंसियां अब इस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई हैं, जिससे यह साफ हो सके कि यह किसी की शरारत है या कोई गंभीर साजिश.
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल संबंधित विभाग को मिला था, जिसमें पंजाब सचिवालय में विस्फोट करने की बात कही गई है।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।
पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी भरी ईमेल में दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर सचिवालय में धमाका होने की बात लिखी है। साथ ही यह भी लिखा है कि दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर चंडीगढ़ कोर्ट में ब्लास्ट होगा।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












